माँ महात्मा बनी
पीर से पूछती है
बेटा नींद में क्यों डरता है
तावीज़ ले उसके गले बाँध
हर बुध-इतवार उस पर मिर्चें वार
ग्रह टालती है
माँ को बेटे की चिंता है
बेटी की नहीं
जो डरती रहती है
जागते हुए भी
माँ महात्मा बनी
पीर से पूछती है
बेटा नींद में क्यों डरता है
तावीज़ ले उसके गले बाँध
हर बुध-इतवार उस पर मिर्चें वार
ग्रह टालती है
माँ को बेटे की चिंता है
बेटी की नहीं
जो डरती रहती है
जागते हुए भी

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories