बादल आज रीढ़ की हड्डी-सा लग रहा है
पसलियों में हलचल पैदा करता
मुझे बाएँ पैर के नीचे
लगातार फड़कती नस से आगाह करता
मच्छर की तरह मेरे इर्द-गिर्द घूमता है
मैं उसी की लपेट में लिपटती
आकाश को छूने की कोशिश में
फिर धरती पर पहुँच
हर वस्तु में धड़कन देखती हूँ
बादल आज रीढ़ की हड्डी-सा लग रहा है
पसलियों में हलचल पैदा करता
मुझे बाएँ पैर के नीचे
लगातार फड़कती नस से आगाह करता
मच्छर की तरह मेरे इर्द-गिर्द घूमता है
मैं उसी की लपेट में लिपटती
आकाश को छूने की कोशिश में
फिर धरती पर पहुँच
हर वस्तु में धड़कन देखती हूँ

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories