उम्र के लम्बे सफ़र से तजरबा ऐसा मिला

चाँदनी पांडेचाँदनी पांडे

1 min read · 12.5K reads

उम्र के लम्बे सफ़र से तजरबा ऐसा मिला

धूप जब भी सर पे आई लापता साया मिला

देखना है अक्स मुझ को अपना पूरा ही मगर

जब मिला वो आइना मुझ को ज़रा टूटा मिला

हँसते चेहरों की कहानी जानती हूँ ख़ूब मैं

जिस को भी परखा वही टूटा मिला बिखरा मिला

जल रहे थे पाँव इक मुद्दत से राहत के लिए

जिस तरफ़ भी मैं गई तपता हुआ सहरा मिला

रात दिन माँगा दुआ जिस हम-सफ़र के वास्ते

मेरे जीते-जी वो मेरा मर्सिया पढ़ता मिला

ये सफ़र मैं ने अकेले ही किया है 'चाँदनी'

हम-सफ़र मुझ को कहाँ कोई मिरे जैसा मिला

चाँदनी पांडे
About the poet

चाँदनी पांडे

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ