एक मुद्दत से उसे देखा नहीं

चाँदनी पांडेचाँदनी पांडे

1 min read · 12.4K reads

एक मुद्दत से उसे देखा नहीं

अब मगर काजल मिरा बहता नहीं

इक मरज़ में मुब्तला है दिल मिरा

क्या मरज़ है ये पता चलता नहीं

दोस्ती जब से हुई ता'बीर से

ख़्वाब पीछा ही मिरा करता नहीं

जी नहीं सकता है वो मेरे बिना

इस क़दर विश्वास भी अच्छा नहीं

दूर से आवाज़ देता है कोई

और मेरे सामने रस्ता नहीं

सारे मौसम एक जैसे हो गए

अब ये दिल हँसता नहीं रोता नहीं

डायरी पर आँख से टपका है कुछ

मैं ने कोई शे'र तो लिक्खा नहीं

चाँदनी पांडे
About the poet

चाँदनी पांडे

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like