हमें बर्बादियों पे मुस्कुराना ख़ूब आता है

चाँदनी पांडेचाँदनी पांडे

1 min read · 12.4K reads

हमें बर्बादियों पे मुस्कुराना ख़ूब आता है

अँधेरी रात में दीपक जलाना ख़ूब आता है

ग़लत-फ़हमी तुम्हें कुछ और आता हो न आता हो

अचानक आग पानी में लगाना ख़ूब आता है

ज़रा सी बात पे दीवार खिंचवाने लगा है वो

उसे भी राई का पर्बत बनाना ख़ूब आता है

तिरे हर झूठ को सच मान लेते हैं हमेशा हम

हमें भी रस्म-ए-उल्फ़त को निभाना ख़ूब आता है

किसी के सामने सर को झुकाते हम नहीं लेकिन

ख़ुदा के सामने सर को झुकाना ख़ूब आता है

तुम्हारे ग़म ने ही बख़्शी है हम को ये हुनर-मंदी

हमें अश्को को अब मोती बनाना ख़ूब आता है

चाँदनी पांडे
About the poet

चाँदनी पांडे

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी