साथ क्या लाया था मैं और साथ क्या ले जाऊँगा - चाँद हादियाबादी

चाँद शुक्ला हादियाबादीचाँद शुक्ला हादियाबादी21 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads


साथ क्या लाया था मैं और साथ क्या ले जाऊँगा
जिनके काम आया हूँ मैं उनकी दुआ ले जाऊँगा

ज़िंदगी काटी है मैंने अपनी मैंने सहरा के करीब
एक समुन्दर है जो साथ अपने बहा ले जाऊँगा

तेरे माथे की शिकन को मैं मिटाते मिट गया
अपने चेहरे पर मैं तेरा ग़म सजा ले जाऊँगा

जब तलक ज़िन्दा रहा बुझ-बुझ के मैं जलता रहा
शम्अ दिल में तेरी चाहत की जला ले जाऊँगा

बिन पलक झपके चकोरी-सी मुझे तकती है तू
अपनी पलकों पर तुझे मैं भी सजा ले जाऊँगा
 
चाँद तो है आसमाँ पर, मैं ज़मीं का `चाँद हूँ
मैं ज़मीं को रूह में अपनी बसा ले जाऊँगा

चाँद शुक्ला हादियाबादी
About the poet

चाँद शुक्ला हादियाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More from चाँद शुक्ला हादियाबादी

  1. परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जातीअब  अपनी शक्ल भी शीशे  में पहचानी नहीं जाती

    12.4K reads
  2. मैंने सोचा था सो गये हो तुम - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    मैंने सोचा था सो गये हो तुमअपने ख़ाबों में खो गये हो तुम

    12.4K reads
  3. जिसने मुँह मे ज़बान रक्खी है - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जिसने मुँह में ज़बान रक्खी हैउसने अपनी ही ठान रक्खी है

    12.4K reads
  4. जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा सेबल खाए के लहराए कहीं मेरी बला से

    12.4K reads
  5. रोज़ मुझको न याद आया कर - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    रोज़ मुझको न याद आया करसब्र मेरा न आज़माया कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like