ख़ुशबुओं की तरह महकते गए - चाँद शुक्ला हादियाबादी

चाँद शुक्ला हादियाबादीचाँद शुक्ला हादियाबादी21 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

ख़ुशबुओं की तरह महकते गए
तेरी ज़ुल्फ़ों के साए डसते गए

जो न होना था वो हुआ यारो
भीड़ थी रास्ते बदलते गए

न मिला तू न तेरे घर का पता
हम तेरी दीद को तरसते गए

ज़िंदगी को जिया है घुट-घुट कर
दिल में अरमान थे मचलते गए

कैसा बचपन था बिन खिलौनों के
चुटकियों से ही हम बहलते गए

मेरे सपने अजीब सपने थे
मौसमों के तरह बदलते गए

जब छुपा बादलों की ओट में चाँद
ग़मज़दा थे सितारे ढलते गए
चाँद शुक्ला हादियाबादी
About the poet

चाँद शुक्ला हादियाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More from चाँद शुक्ला हादियाबादी

  1. परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जातीअब  अपनी शक्ल भी शीशे  में पहचानी नहीं जाती

    12.4K reads
  2. मैंने सोचा था सो गये हो तुम - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    मैंने सोचा था सो गये हो तुमअपने ख़ाबों में खो गये हो तुम

    12.4K reads
  3. जिसने मुँह मे ज़बान रक्खी है - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जिसने मुँह में ज़बान रक्खी हैउसने अपनी ही ठान रक्खी है

    12.4K reads
  4. जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा सेबल खाए के लहराए कहीं मेरी बला से

    12.4K reads
  5. रोज़ मुझको न याद आया कर - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    रोज़ मुझको न याद आया करसब्र मेरा न आज़माया कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like