हम खिलौनों की ख़ातिर तरसते रहे - चाँद शुक्ला हादियाबादी

चाँद शुक्ला हादियाबादीचाँद शुक्ला हादियाबादी21 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads


हम खिलौनों की ख़ातिर तरसते रहे
चुटकियों-से ही अक्सर बहलते रहे
 
चार- सू थी हमारे बस आलूदगी
अपने आँगन में गुन्चे लहकते रहे
 
कितना खौफ़-आज़मा था ज़माने का डर
उनसे अक्सर ही छुप-छुप के मिलते रहे
 
ख़्वाहिशें थीं अधूरी न पूरी हुईं
चंद अरमाँ थे दिल में मचलते रहे
 
उनकी जुल्फें- परीशाँ जो देखा किये
कुछ भी कर न सके हाथ मलते रहे
 
चाँद जाने कहाँ कैसे खो-सा गया
चाँदनी को ही बस हम तरसते रहे
चाँद शुक्ला हादियाबादी
About the poet

चाँद शुक्ला हादियाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More from चाँद शुक्ला हादियाबादी

  1. परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जातीअब  अपनी शक्ल भी शीशे  में पहचानी नहीं जाती

    12.4K reads
  2. मैंने सोचा था सो गये हो तुम - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    मैंने सोचा था सो गये हो तुमअपने ख़ाबों में खो गये हो तुम

    12.4K reads
  3. जिसने मुँह मे ज़बान रक्खी है - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जिसने मुँह में ज़बान रक्खी हैउसने अपनी ही ठान रक्खी है

    12.4K reads
  4. जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा सेबल खाए के लहराए कहीं मेरी बला से

    12.4K reads
  5. रोज़ मुझको न याद आया कर - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    रोज़ मुझको न याद आया करसब्र मेरा न आज़माया कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like