दो दिन का मेहमान है तेरी यादों का - चाँद शुक्ला हादियाबादी

चाँद शुक्ला हादियाबादीचाँद शुक्ला हादियाबादी21 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

दो दिन का मेहमान है तेरी यादों का
उसपे यह एहसान है तेरी यादों का

आतीं हें तो फिर जाने का नाम नहीं
यह कैसा रुझान है तेरी यादों का

मन मंदिर में फूल महकते रहते थे
अब गुलशन वीरान है तेरी यादों का

चाक़-गिरेबाँ सबसे छुप-छुप रोते हैं
हमपे यह अहसान है तेरी यादों का

तेरी याद के पन्ने बिखरे रहते हैं
एक पूरा दीवान है तेरी यादों का

दिल के अरमाँ जलते-बुझते रहते हैं
यह तन-मन शमशान है तेरी यादों का
चाँद शुक्ला हादियाबादी
About the poet

चाँद शुक्ला हादियाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More from चाँद शुक्ला हादियाबादी

  1. परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जातीअब  अपनी शक्ल भी शीशे  में पहचानी नहीं जाती

    12.4K reads
  2. मैंने सोचा था सो गये हो तुम - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    मैंने सोचा था सो गये हो तुमअपने ख़ाबों में खो गये हो तुम

    12.4K reads
  3. जिसने मुँह मे ज़बान रक्खी है - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जिसने मुँह में ज़बान रक्खी हैउसने अपनी ही ठान रक्खी है

    12.4K reads
  4. जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा सेबल खाए के लहराए कहीं मेरी बला से

    12.4K reads
  5. रोज़ मुझको न याद आया कर - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    रोज़ मुझको न याद आया करसब्र मेरा न आज़माया कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like