पंछी ते परदेसी..... - नज़्म

बुशरा एजाज़बुशरा एजाज़

1 min read · 12.4K reads

परिंदे और परदेसी कभी वापस नहीं आते

जिला-वतनों के पाँव के तले

धरती बड़ी कमज़ोर होती है

कभी रस्ता नहीं होता

कभी साया नहीं होता

शजर की आरज़ुएँ धूप के आँसू बहाती हैं

मगर बारिश नहीं होती

परिंदे और परदेसी कभी वापस नहीं आते

दुआएँ गठरियों में बाँध कर

चौखट पे बैठी

माओं के पत्थर वजूदों पर

कभी मिट्टी नहीं होती

कभी सब्ज़ा नहीं उगता

परिंदे और परदेसी

अगर वापस कभी आएँ तो

सारे लोक गीतों दास्तानों

और मिट्टी में अमानत की हुई आँखों को

अपने साथ ले जाएँ!

बुशरा एजाज़
About the poet

बुशरा एजाज़

उपनाम : 'बुशरा एजाज़' मूल नाम : बुशरा एजाज़ None

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी