एक मुसाफ़िर से - नज़्म

बुशरा एजाज़बुशरा एजाज़

1 min read · 12.4K reads

थका सूरज

उजड़ती शब के पहलू में

पनाहें ढूँढता है

ख़ेमा-ए-जाँ में

सफ़र लम्हा तनाबें खोलता है

जुदाई रास्ता रोके खड़ी है

उदासी साहिलों पर

रेत की सूरत बिछी है

सफ़र आग़ाज़ होने में

अभी कुछ वक़्त बाक़ी है

अभी मत बादबाँ खोलो

ज़रा आराम कर लो

बुशरा एजाज़
About the poet

बुशरा एजाज़

उपनाम : 'बुशरा एजाज़' मूल नाम : बुशरा एजाज़ None

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like