कहते हैं जिसे अब्र वो मैख़ाना है मेरा - बृज नारायण चकबस्त

बृज नारायण चकबस्तबृज नारायण चकबस्त19 Sept 1882 – 12 Sept 1926

4 min read · 12.4K reads

कहते हैं जिसे अब्र[1] वो मैख़ाना[2] है मेरा
जो फूल खिला बाग़ में पैमाना[3] है मेरा ।

क़ैफ़ीयते गुलशन[4] है मेरे नशे का आलम[5]
कोयल की सदा[6] नार-ए-मस्ताना[7] है मेरा ।

पीता हूँ वो मैं[8] नशा उतरता नहीं जिसका
खाली नहीं होता है वो पैमाना है मेरा ।

दरिया मेरा आईना है लहरें मेरे गेसू[9]
और मौज[10] नसीमे सहरी[11] शाना[12] है मेरा ।

मैं दोस्त भी अपना हूँ अदू[13] भी हूँ मैं अपना
अपना है कोई और न बेगाना है मेरा ।

ख़ामोशी में याँ रहता है तफ़सीर[14] का आलम
मेरे लबे ख़ामोश पै अफ़साना है मेरा ।

मिलता नहीं हर एक को वो नूर है मुझमें
जो साहबे बी निश[15] है वो परवाना है मेरा ।

शायर का सख़ुन कम नहीं मज़ज़ूब की बड़ से
हर एक न समझेगा वो अफ़साना है मेरा ।
बृज नारायण चकबस्त
About the poet

बृज नारायण चकबस्त

View profile & all 14 Poems / Stories

More from बृज नारायण चकबस्त

  1. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग १

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  2. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग २

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  3. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग ३

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  4. एक साग़र भी इनायत न हुआ याद रहे - बृज नारायण चकबस्त

    एक साग़र भी इनायत न हुआ याद रहे,साक़िया जाते हैं, महफ़िल तेरी आबाद रहे।

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-दिल पास-ए-वफ़ा जज़्बा-ए-इमाँ होना - बृज नारायण चकबस्त

    दर्द-ए-दिल पास-ए-वफ़ा जज़्बा-ए-इमाँ होनाआदमियत यही है और यही इन्साँ होआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like