रईसज़ादे - ब्रजेश कृष्ण

ब्रजेश कृष्णब्रजेश कृष्ण

4 min read · 12.4K reads

पिछले कुछ वर्षों में
जब से कि अर्राकर गिरा है उनके घरों में पैसा
वे पूरी तरह जवान हो चुके हैंे-
इतने कि उनके चलने से धरा हिलती है
कि घबराता है उनके उड़ने से आसमान

उनके पैर कभी नहीं होते ज़मीन पर
उन्हें तेज़ रफ़्तार वाहनों में दौड़ना पसंद है
उन्हें पसंद है हर बाधा या लोगों को कुचलते चले जाना
वे तेज़ संगीत के शोर में रात भर नाचना पसंद करते हैं
और हर समय चाहते हैं
मनपसंद तेज़-तर्रार लड़कियों का साथ

हमारे वक़्त के रईसजादे
नफ़रत करते हैं धीमी चीज़ों या लोगों से
उनकी ओर आता हुआ उनका सुख
जब कभी धीमा पड़ता है थोड़ा भी
वे गोली मारकर ढेर कर देते हैं उसे तेज़ी से।
ब्रजेश कृष्ण
About the poet

ब्रजेश कृष्ण

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like