मुड़कर देखना - ब्रजेश कृष्ण

ब्रजेश कृष्णब्रजेश कृष्ण

5 min read · 12.4K reads

जिन लोगों की तय थीं मंज़िले
और तय थे जिनके रास्ते
जिनके लिए दूर तक बिछाये जाते थे क़ालीन
उनके लायक वह कभी नहीं था
इसीलिए वे ख़ारिज कर चुके थे उसे
अपनी महफ़िल से कभी का

जो लोग रहते थे हर समय सीढ़ियों की तलाश में
जो पार कर जाना चाहते थे नदी को एक ही छलांग में
या जिन्होंने धकेल दिया था खुद को एक अंधी दौड़ में
उनकी यात्रा का हिस्सा वह हो ही नहीं सकता था
इसलिए वे भी उसे ख़ारिज कर
आगे बढ़ चुके थे कभी के

कठिन और बीहड़ रास्ते पर
दुखते हुए कंधे और घिसते हुए पाँव लिए
वह ठहरता है इक ठाँव पर
और मुड़कर देखता है

क्या पाया और क्या खोया
के बही-खाते की धज्जियाँ उड़ाते हुए
खु़शी है उसे कि बिछे हुए क़ालीन
और अंधी दौड़ के ख़िलाफ़
वह अकेला नहीं है:
वह है
और उसके वे हमसफ़र
जो लहूलुहान तो हैं
मगर ख़ारिज करते हैं उन रास्तों को
जहाँ से होकर जाते हैं महाजन।
ब्रजेश कृष्ण
About the poet

ब्रजेश कृष्ण

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी