घर में तिलचट्टे - ब्रजेश कृष्ण

ब्रजेश कृष्णब्रजेश कृष्ण

4 min read · 12.4K reads

वैज्ञानिक बताते हैं
कि धरती के बहुत पुराने जीव हैं वे
शायद आदमी से पुराना है उनका इतिहास
घनघोर जाड़े और भयानक गर्मी में
वे जीते हैं बहुत मजे़ में

कभी-कभी दिन में
असंभव जगहों और अप्रत्याशित चीज़ों से
वे बाहर आते हैं बहुत तेज़ी से
और तुरन्त छिप जाते हैं गुप्त स्थानों में
रात के सन्नाटे में वे विचरते हैं
पूरे धर में निडर होकर

गृहणियाँ अक्सर तंग रहती हैं उनसे
उन्हें वे अपने घरों में नहीं देखना चाहतीं
इसीलिए ईजाद किये जा रहे हैं
उन्हें मारे जाने के नये से नये उपाय

इन दिनों
जब अक्सर सुनाई पड़ती है
धरती से उन जैसे
अनेक जीवों के लुप्त होने की ख़बर
चिलचट्टे क्या सोचते हैं अपने बारे में

गृहणियों की नापसंद
मारे जाने के कारगर उपाय
और भयानक ख़बर के बीच
हमारे घरों में
रहस्य की तरह रहते हैं तिलचट्टे।
ब्रजेश कृष्ण
About the poet

ब्रजेश कृष्ण

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानवजातकअनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष मेंआगंतुक नवजातक का— बीरेन बरकटकीअहल्या पृथिवीवन्ध्या पृथिवी में अँधेरा उतर रहा हैअब बहुत रात है।— बीरेन बरकटकी