बच्चे और बूढ़े - ब्रजेश कृष्ण

ब्रजेश कृष्णब्रजेश कृष्ण

4 min read · 12.4K reads

बच्चों को क्रिसमस पर रचना था खेल
और उन्हें तलाश थी सांताक्लाज़ की
उन्होंने पूरे शहर के बूढ़ों को देखा और परखा
कईयों के पास वैसी ही लम्बी दाढ़ियाँ थीं
सिर पर रंग-बिरंगी टोपियाँ
कंधों पर तरह-तरह केथैले
और बड़ी-बड़ी जेबों वाले कोट
बच्चे घुस गये इन बूढ़ों के भीतर
मगर वे लौटे दुखी और निराश
क्योंकि ये सारे बूढ़े सचमुच के बूढ़े थे
समय की मार से पहले हुए बूढ़े
इसीलिए चिड़चिड़े, दुखी और निराश बूढ़े

शहर से निराश बच्चे
दूर जंगलों की ओर गये
और लापता हो गये सदियों पहले के समय में

सांताक्लाज़ की तलाश जारी है
बच्चे नहीं लौटे हैं अभी तक
व्यस्त शहर को यह पता भी नहीं है
कि मोमबत्तियाँ हाथ में लिये
शहर के बाक़ी बच्चे
बूढ़े हो रहे हैं बहुत तेज़ी से
चिड़चिड़े, दुखी और निराश बूढ़े।
ब्रजेश कृष्ण
About the poet

ब्रजेश कृष्ण

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी