लड़ते हुए सिपाही का गीत - ब्रजमोहन

ब्रजमोहनब्रजमोहन1 Sept 1955

4 min read · 12.6K reads

लड़ते हुए सिपाही का गीत बनो रे
हारना है मौत तुम जीत बनो रे ...

फूलों से खिलना सीखो, पँछी से उड़ना
पेड़ों की छाँव बनके, धरती से जुड़ना
पर्वत से सीखो कैसे चोटी पे चढ़ना
गेहूँ के दानों-सी प्रीत बनो रे ...

जब बैठे-बैठे आँखें भर आएँ दुख से
फिर सोचना दिन कैसे बीतेंगे सुख से
दुख की लकीरें मिट जाएँगी मुख से
सूरज-सा उगने की रीत बनो रे ...

माथे पे छलके भाई जब भी पसीना
इक पल हवाओं के भी ओठों पर जीना
तब देखना रे कैसे फूलेगा सीना
सीने में धड़के जो संगीत बनो रे ...

पाप का घड़ा तो आख़िर फूटेगा भाई
पापी किस-किस से फिर छूटेगा भाई
कोई लुटेरा कब तक लूटेगा भाई
ख़ून-पसीने के मीत बनो रे ...
ब्रजमोहन
About the poet

ब्रजमोहन

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी