स्मृतियों की क़ब्र से - बीरेन्द्र कुमार महतो

बीरेन्द्र कुमार महतोबीरेन्द्र कुमार महतो17 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

एक बार स्मृतियों के आस-पास
टहल रहा था,
अचानक क़ब्र की ओर
देख उग आई थी मेरे भीतर
उनकी याद..!

क़ब्र के पास जाकर मैंने
क़ब्र की छाती पर देखा
क़ब्र के ऊपर
उग आए पौधों का हिलना,

पत्तों की सरसराहट
और
क़ब्र के ऊपर
उग आये उड़हुल के फूल की
मुस्कुराहट से,
बीते दिनों की स्मृतियाँ
ताज़ा हो गईं,
और
वह मानो कुछ कह रहा हो...!

मूल नागपुरी से अनुवाद : स्वयं कवि द्वारा
बीरेन्द्र कुमार महतो
About the poet

बीरेन्द्र कुमार महतो

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like