देख कर ये क्रूर लीला - बीरेन्द्र कुमार महतो

बीरेन्द्र कुमार महतोबीरेन्द्र कुमार महतो17 Sept 1978

6 min read · 12.4K reads

माथे पर कलंक, गोद में बच्चा,
भटक रहा रफ़्ता-रफ़्ता
देख रहा नज़ारा
ये जग सारा
लुट रही अबला नारी
बीच बाज़ार,
कभी यहाँ, कभी वहाँ,

जब से हुई वो सयानी
पड़ गया पीछे बड़ा राजघराना,
गाँव-घर की बहू-बेटियों को
बनाया अपना अशियाना,
देख, भूखे भेड़ियों ने
नोच-चोथ
उजाड़ दिया जीवन सारा,

रखे थे छुपा दिल में
कईं-कईं सपनें,
तोड़ दिए सब एक ही झटके में,
माँ-बाबा के अरमानों का
कर दिया ख़ून कतरा-कतरा,

तन ढ़कने को भी
नहीं मिल रहा अब तो चिथड़ा,
फूटी क़िस्मत ले
धुकुड़-धुकुड़ अपना जीना,
कभी ईंट भट्ठें में
कभी रेस्तराँ में,
कभी वैश्यशाला में
कभी नचनी घर में,
तो कभी चौक-चौराहे में
जल रही है
तप रही है
लुट रही है
जीवन के हर मोड़ पर,
जल रहा है तन-मन
सूखी डालियों-सा,

ज़िन्दगी जैसे ज़िन्दा लाश बन
सिर्फ जिये जा रही,
नारी होने का दर्द झेल रही
पल-पल गिरती-संभलती
कोख में लिए
बाबू साहेब की निशानी,
माँ रूपी नारी की
देख कर ये क्रूर लीला
धृतराष्ट्र बना जग सारा,....!

मूल नागपुरी से अनुवाद : स्वयं कवि द्वारा
बीरेन्द्र कुमार महतो
About the poet

बीरेन्द्र कुमार महतो

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय