कन्हैया प्यारे दुलारे मोहन बजाओ फिर अपनी प्यारी बंसी - बिन्दु जी

बिन्दु जीबिन्दु जी

3 min read · 12.4K reads

कन्हैया प्यारे दुलारे मोहन बजाओ फिर अपनी प्यारी बंसी।
जो भक्त बेसुध हैं जो उठेंगे सुनेंगे जिस दम तुम्हारी बंसी॥
जो चलता दुष्टों का बार जग में जो बढ़ता पापों का भार जग में।
तो लेके कृष्णावतार जग में बजा दो मोहन मुरारी बंसी॥
सभी निशा मोह से जगे थे, स्वधर्म पालन में सब लगे थे।
सभी के दिल प्रेम में रंगे थे पर जब तुमने धारी बंसी।
कभी बनी बंसी प्रेम सूरत, कभी बनी बंसी ज्ञान मूरत।
पड़ी जो सत्कर्म कि जरूरत तो गीता बन कर पुकारी बंसी॥
कहे यमुना प्रेम ‘बिन्दु’ तन में, हों इन्द्रियां सब लगन में।
तो फिर इस दिल के वृन्दावन में बजायेंगे बांकेबिहारी बंसी॥
बिन्दु जी
About the poet

बिन्दु जी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from बिन्दु जी

  1. मोहन मोहनी - बिन्दु जी

    दादाजी की पोती जी से बड़े मजे की छनती है।पोती लुढ़क –लुढ़क कर चलती

    12.6K reads
  2. हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो - बिन्दु जी

    हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो।जगतपति जग व्याप्त जगदाधार जग विश्राम हो।

    12.5K reads
  3. अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो - बिन्दु जी

    अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो।मद खल जनों का उतारना तुम्हें याद हो कि न याद हो॥

    13.9K reads
  4. दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा - बिन्दु जी

    दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा।अगर चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा॥

    12.5K reads
  5. जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है - बिन्दु जी

    जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है।जगत कि हर एक वस्तु में प्रकाश अपना दिखा रहा है॥

    12.4K reads