मेरे जिस्म की तरह
मुझ से तुम ला-तअल्लुक़ हो न जाना
मुझे तुम शेल्फ़ में पड़ी
उदास किताब के बदन में
छुपा तो दोगे
मगर जब उदासी हद से बढ़ने लगे
मुझे तुम लिखना चाहो
तो अल्फ़ाज़ के चुनाव में
वक़्त की डोरी टूट न जाए
ख़याल रखना
क़लम में सियाही भर लेना
मगर इतनी भी नहीं
कि अंधेरा घुप अंधेरा
हो जाए सब कुछ मेरा








