नाम उस का - बिमल कृष्ण अश्क

बिमल कृष्ण अश्कबिमल कृष्ण अश्क

6 min read · 12.4K reads

नाम जब लेता हूँ होंटो पर ज़बाँ को फेरता हूँ क्यूँकि
उस के नाम में उस की ज़बाँ उस के लबों का ज़ाइक़ा है
जब बदन वो नाम लेता है तो ऐसे झुनझुनाता है कि जैसे
उस की ज़हरी उँगलियों ने छू लिया हो
नाम उस का उस के अपने बाज़ुओं के दाएरे की तरह
शोरीदा-बदन को घेरता है
नाम उस का पानियों में घोल कर पी लो ज़बाँ लुक्नत-ज़दा
हो जाए है आँखें अलग चढ़ जाएँ हैं जी कुछ कहे
लब कुछ कहे है
नाम उस का ज़ानू-ए-नाकतख़दाई पर लिखे से छातियों
में धूध छलकाने लगे हैं
नाम उस का सियाहियों में घोलने से शेर ला-फ़ानी लिखे हैं
नाम बंजर धरतियों में थोड़ा थोड़ा सा छिड़क देने से
हर पल बेल-बूटे खींच दे है
नाम उस हरजाई का लेने से हर सांकल खुले है
उस को उस के नाम से आवाज़ दे दीजे तो चारों सम्त
जो कोई सुने है उस के लाखों नाम दोहराने लगे हैं

और कभी उस नाम के सुनते ही अंदर से कोई पूछे है
किस का नाम लो हो
और तब एहसास होवे है कि उस का हो कि अपना हो
वही इक नाम तो है
और तब एहसास होवै है वो हम में है कि उस का नाम
हम हैं
और तब एहसास होवे है कि युसूफ़ से ज़ुलेख़ा शाम से
राधा के हिज्जे ही जुदा हैं वर्ना चारों
का तमाशा एक सा है
बिमल कृष्ण अश्क
About the poet

बिमल कृष्ण अश्क

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like