सौ सदियों का नौहा है

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

सौ सदियों का नौहा है

तुम कहते हो नग़्मा है

धूल उड़ाती झिरयों में

तहज़ीबों का मलबा है

मिट्टी के दो कूज़ों में

कुछ ख़्वाबों का गिर्या है

रेशम ही से उधड़ेगा

ये फूलों का बख़िया है

जितना भी तुम साफ़ करो

धब्बा आख़िर धब्बा है

इस घर की वीरानी का

जंगल जैसा हुलिया है

दर आती है चुपके से

याद पे किस का पहरा है

आँखों की वीरानी से

दिल को लाहक़ ख़तरा है

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like