मुसाफ़िरों का यहाँ से गुज़र नहीं है क्या

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

मुसाफ़िरों का यहाँ से गुज़र नहीं है क्या

तुम्हारे शहर में कोई शजर नहीं है क्या

किसी भी वक़्त निगाहें ये फेर सकता है

तुम्हें ज़माने की कुछ भी ख़बर नहीं है क्या

जो तीरा-बख़्ती का कातिब मिला तो पूछूँगी

मिरे नसीब में कोई सहर नहीं है क्या

निकालते हो बहू को जो घर से नंगे सर

तुम्हारे ज़ेहन में बेटी का घर नहीं है क्या

खुरच के देखूँगी हाथों की सब लकीरों को

वफ़ा निभाने का उन में हुनर नहीं है क्या

तुम आइने से मुख़ातब हो आज-कल 'बिल्क़ीस'

तुम्हारे घर में कोई भी बशर नहीं है क्या

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी