कब तलक किर्चियाँ चुनूँगी मैं

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

कब तलक किर्चियाँ चुनूँगी मैं

संग-दिल तुझ से लड़ पड़ूँगी मैं

मेरी आँखें नहीं रहीं लेकिन

आइना देखती रहूँगी मैं

माँ के नक़्श-ए-क़दम पे चलना है

सिर्फ़ गुड़िया नहीं रहूँगी मैं

खींच कर इक लकीर उदासी की

रंग मंज़र में कुछ भरूँगी

लफ़्ज़ अब राएगाँ न होंगे मिरे

इन से फिर ज़ख़्म-ए-दिल सियूँगी मैं

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like