चली जो पिया की गली धीरे धीरे

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

चली जो पिया की गली धीरे धीरे

मिरी आँख क्यूँ नम हुई धीरे धीरे

उभरता गया मुझ में वो लम्हा लम्हा

मैं तहलील होती गई धीरे धीरे

न बैसाखियों का सहारा लिया है

मैं पाँव पे चलती रही धीरे धीरे

दो-पहरें मकानों में फैली हुई हैं

में साए सी बढ़ती हुई धीरे धीरे

मिरा ज़ब्त बढ़ता चला जा रहा है

मैं परछाईं माँ की बनी धीरे धीरे

तिरी याद भी जैसे आरी है कोई

मिरे दिल पे चलती हुई धीरे धीरे

हवा-ए-ज़माना मुख़ालिफ़ थी लेकिन

मैं पर्वाज़ करती रही धीरे धीरे

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like