किस ने कहा किसी का कहा तुम किया करो

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

1 min read · 12.4K reads

किस ने कहा किसी का कहा तुम किया करो

लेकिन कहे कोई तो कभी सुन लिया करो

हर आरज़ू फ़रेब है हर जुस्तुजू सराब

मचले जो दिल बहुत उसे समझा दिया करो

यूँ चुप रहा करे से तो हो जाए है जुनूँ

ज़ख़्म-ए-निहाँ कुरेद के कुछ रो लिया करो

हाँ शहर-ए-आरज़ू था कभी ये उजाड़ घर

अब खंडरों से इस की कहानी सुना करो

इस ना-शुनीदनी से तो बेहतर है चुप रहो

है क्या ज़रूर शिकवा-ए-बे-फ़ाएदा करो

उठ कर चले गए तो कभी फिर न आएँगे

फिर लाख तुम बुलाओ सदाएँ दिया करो

नाले उबल रहे हों तो रस्ता भी चाहिए

'बिल्क़ीस' गाहे गाहे ग़ज़ल कह लिया करो

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like