एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

1 min read · 12.4K reads

एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा

कुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

ख़ून जमता सा रग-ओ-पै में हुए शल एहसास

देखे जाती है नज़र हौल तमाशा कैसा

रेगज़ारों में सराबों के सिवा क्या मिलता

ये तो मालूम था है अब ये अचम्भा कैसा

आबले पाँव के सब फूट बहे बे-निश्तर

रास आया हमें इन ख़ारों पे चलना कैसा

फिर कभी सोचेंगे सच क्या है अभी तो सुन लें

लोग किस किस के लिए कहते हैं कैसा कैसा

सूई आँखों की भी मैं ने ही निकाली थी मगर

देख के भी मुझे उस ने नहीं देखा कैसा

कितनी सादा थी हथेली मिरी रंगीन हुई

मेरी उँगली में उतर आया है काँटा कैसा

आईना देखिए 'बिल्क़ीस' यही हैं क्या आप

आप ने अपना बना रक्खा है हुलिया कैसा

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like