बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन के शेर

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

अनहोनी कुछ ज़रूर हुई दिल के साथ आज

नादान था मगर ये दिवाना कभी न था


ख़ुद पे ये ज़ुल्म गवारा नहीं होगा हम से

हम तो शो'लों से न गुज़़रेंगे न सीता समझें


हर-दिल-अज़ीज़ वो भी है हम भी हैं ख़ुश-मिज़ाज

अब क्या बताएँ कैसे हमारी नहीं बनी


अपनी तो कोई बात बनाए नहीं बनी

कुछ हम न कह सके तो कुछ उस ने नहीं सुनी


दर बदर की ख़ाक थी तक़दीर में

हम लिए काँधों पे घर चलते रहे


जिन में खो कर हम ख़ुद को भी भूल गए हैं

क्या हम को भी उन आँखों ने ढूँडा होगा


जाने क्या कुछ है आज होने को

जी मिरा चाहता है रोने को


है यूँ कि कुछ तो बग़ावत-सिरिश्त हम भी हैं

सितम भी उस ने ज़रूरत से कुछ ज़ियादा किया


उठ कर चले गए तो कभी फिर न आएँगे

फिर लाख तुम बुलाओ सदाएँ दिया करो


मेरी तरह टूटे आईने में उस ने भी

टुकड़े टुकड़े अपने आप को पाया होगा


ख़ुद अपनी फ़िक्र उगाती है वहम के काँटे

उलझ उलझ के मिरा हर सवाल ठहरा है


कितने सादा हैं हम कि बैठे हैं

दाग़-ए-दिल आँसुओं से धोने को


हम तो बेगाने से ख़ुद को भी मिले हैं 'बिल्क़ीस'

किस तवक़्क़ो पे किसी शख़्स को अपना समझें


तेरी तो 'बिल्क़ीस' निराली ही बातें हैं

इस दुनिया में कैसे तिरा गुज़ारा होगा


बस एक जान बची थी छिड़क दी राहों पर

दिल-ए-ग़रीब ने इक एहतिमाम सादा किया


दहशत-ज़दा ज़मीं पर वहशत भरे मकाँ ये

इस शहर-ए-बे-अमाँ का आख़िर कोई ख़ुदा है


ज़रा सी देर भी रुकता तो कुछ पता चलता

वो रंग था कि थी ख़ुशबू सहाब सा क्या था


किस ने कहा किसी का कहा तुम किया करो

लेकिन कहे कोई तो कभी सुन लिया करो


यूँ चुप रहा करे से तो हो जाए है जुनूँ

ज़ख़्म-ए-निहाँ कुरेद के कुछ रो लिया करो


हम भी हैं 'बिल्क़ीस' मजरूहीन में

हम पे भी तीर ओ तबर चलते रहे


नहीं है ख़्वाब दीवाने का हस्ती

ये दुनिया सिर्फ़ इक धोका नहीं है


तमाम लाला ओ गुल के चराग़ रौशन हैं

शजर शजर पे शगूफ़ों में जल रही है हवा

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like