अँगीठी

भुवनेश्वरभुवनेश्वर

1 min read · 12.4K reads

यह टूटी-फूटी जीर्ण अँगीठी

मेरे शैशव की स्मृति है

यह जो निज सूनेपन में

उपहासित रीती-रीती है

आज न मेरे उर में अगनी

और न मेरे उर में आशा

बने हुए हैं हम-तुम दोनों

किस बीते युग की परिभाषा!

भुवनेश्वर
About the poet

भुवनेश्वर

सुपरिचित कवि-कथाकार और नाटककार। जोखिमों से भरा बीहड़ जीवन जीने के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : भुवनेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव जन्म : शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like