कौन वह पूर्ण-सी मौन संभ्रम
पदों से विजित किए मृदु श्वास
मेरे कमरे में आ चुपचाप
सो गई मेरे उर के पास।
प्रथम चुंबन-सी त्रस्त कंपित
मेरे चिर परिचित उर के पास
आह! यह कौन श्रमित अभिलाष
लौट आई है मूक पिपास।
सोच रहा है जग स्तब्ध
रात्रि के हैं आभरण शिथिल
नीम की थकी हुई छाया
कर रही वातायन को मलिन
किंतु मेरे उर में अनजान
कोई बन मधुर चित-गान
उपस्थित है निश्चय विश्वास।








