पश्चाताप - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

3 min read · 12.4K reads

मैं तुम्हें
सूने में से चुन लाया

क्या करते तुम अकेले
झेलते झमेले हवा के थोड़ी देर
हिलते डुलते उसके इशारों पर
और शायद फिर बिखर जाते

यों मैं फूल कदाचित ही
चुनता हूँ

मगर अकेले थे तुम वहां
कम से कम दो होंगे यहाँ

अभी अभी मेरे मन में मगर
यह खटका आया कि
जाये मुमकिन है कोई तितली
और न पाए वह तुम्हें वहां
जहाँ तुम उसे मिल जाते थे

या गूंजे हिर-फिर कर
कोई भौंरा आसपास
परेशानी में

यह खटका
अभी अभी मेरे मन में आया है
सोच में पढ़ गया हूँ
क्या जाने मैं तुम्हें
ठीक लाया या नहीं लाया.
भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like