मैं आज
घूमने निकल पड़ा
तो चीज़ें आ गईं
हाल-चाल पूछने
बहुत दिनों से
निकला नहीं था
घर से बाहर
सबके चेहरों पर
ख़ुशी देखी
और उत्सुकता
सबसे बढ़कर
अलग-अलग मिला
और समझकर उत्सुकता
कहा, अच्छा हूँ
कैसी हैं आप
कैसे हैं आप
सबने लगभग मुस्कुराकर ही
जताया कि अच्छे हैं हम
हमें चिंता रहती थी लेकिन
तुम्हारी!








