यूँ ही रोज हमसे, मिला कीजिए - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads

यूँ ही रोज हमसे, मिला कीजिए

फूलों से यूँ ही, खिला कीजिए।


करते हैं तुमसे, मोहब्बत सनम

इसका कभी तो, सिला दीजिए।


कब से हैं प्यासे, तुम्हारे लिए

नज़रों से अब तो, पिला दीजिए।


पत्थर हुए हम, तेरी याद में

छूकर हमें अब, जिला दीजिए।


हो जाये कोई खता जो अगर

हमसे न कोई, गिला कीजिए।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like