सूना घर - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads


सूखती नहीं
आँखों से नमी अब
नाकाम हुई
हर कोशिश यहाँ।
समझी नहीं
मैं हुई क्यों अकेली?
घोंटा था गला
अरमानों का मैंने
पर तुमको
सब-कुछ था दिया,
जाने फिर क्यों
हमें मिली है सज़ा
हो गया घर
एकदम अकेला
न महकता
अब फूल भी कोई
सूना है सब
न पंछियों- सा अब
आँगन चहकता।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like