प्रदूषण (हाइकु) - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads

(प्रदूषण)
आसमान में
काले सर्प-सा धुआँ
फन फैलाए

(आस)
छोड़ो ना तुम
 यूँ आस का दामन
 होगा सवेरा

(सफ़र)
जब भी मिली
 हमें तो सफ़र में
 धूप ही मिली

(आँधी )
तेज थी आँधी
टूटा गुलमोहर
सपनों –जैसा

(पतझर)
शर्माई लता
ढूँढती फिरे वस्त्र
पतझर में
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like