लता (हाइकु) - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads

(लता)
सकुचाई -सी
 लिपटती ही गई
 लता पेड़ से
 (याद)
यादों के मेले
हैं अब साथ तेरे
 नहीं अकेले


(मिलन )
महका गया
मेरा तन-मन ये
 तेरा मिलन

(स्नेह रंग)
स्नेह का रंग
बरसे कुछ ऐसे
 छूटे ना अंग

(विदा की घड़ी)
सुबक पड़ी
कैसी थी वो निष्ठुर
 विदा की घड़ी
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like