एक अनकही बात - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

4 min read · 12.4K reads

आज एक वर्ष पूरा हो गया
मगर मेरा ख़्वाब
अभी अधूरा है,
अभी तो मुझे पाना है
सूरज-सा तेज
और चाँद-सी शीतलता,
अभी तो मुझे पानी है
फूलों-सी कोमलता
धरती-सी सहनशीलता,
अभी तो मुझे चुराने हैं
कुछ रंग इन
रंगबिरंगी तितलियों से,
अभी तो मुझे लेना है
थोड़ा-सा विस्तार
इस नीले गगन से,
अभी तो मुझे लानी है
थोड़ी-सी लाली इस
ढलती हुई शाम से,
अभी तो मुझे
चुरानी है
थोड़ी-सी चमक
इन चमचमाते तारों से,
अभी तो मुझे लेनी है
थोड़ी-सी हरियाली
इन लहलहाते खलियानों से,
अभी तो मुझे पानी है
नदी-सी चंचलता और
पहाड़-सी स्थिरता
हाँ, तभी तो होगा
ये ब्लॉग पूरा
इन रंगों से
सजा, हरा-भरा
मेरे ख़्वाबों की ज़मीं पर
सजा-धजा ।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसकी कविताउसकी कविता में है प्यार पागलपन विद्रोहदेह जुगुप्सा अध्यात्म की खिचड़ी के आरोह-अवरोह— लाल्टू