पिता-3 - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

क्यों
ईमानदार थे पिता
क्यों इतने भोले
कि दुनिया सीधे हैं - सीधे हैं कहकर
पीठ पीछे करती रही उनकी बुराई
वे नहीं कर सके कोई ऊपरी कमाई
उन्होंने घूस नहीं दी
घूस ली नहीं कभी

हम कोस रहे हैं पिता को
अब जब हम स्वयं पिता हैं
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like