गोखरू - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

अंगूठा सूजा रहता है
माँ के दाहिने हाथ का
लगता है मवाद भरा हो जैसे
डाक्टर इंफेक्शन कहते हैं
माँ कहती है गोखरू है
मौत के साथ ही जायेगा
 
कह्ती है माँ और
डाक्टर की राय को अनदेखा कर
पीसने लगती है मसाला सिल लोढ़े पर
 
माँ पीस रही है
और राँध रही है बदस्तूर
तरकारी हमारी पसंद के बरसों से...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like