आईने से पर्दा कर के देखा जाए - भारतभूषण पंत

भारतभूषण पंतभारतभूषण पंत

4 min read · 12.4K reads

आईने से पर्दा कर के देखा जाए
ख़ुद को इतना तन्हा कर के देखा जाए।

हम भी तो देखें हम कितने सच्चे हैं
ख़ुद से भी इक वअदा कर के देखा जाए।

दीवारों को छोटा करना मुश्किल है
अपने क़द को ऊँचा कर के देखा जाए।

रातों में इक सूरज भी दिख जाएगा
हर मंज़र को उल्टा कर के देखा जाए।

दरिया ने भी तरसाया है प्यासों को
दरिया को भी प्यासा कर के देखा जाए।

अब आँखों से और न देखा जाएगा
अब आँखों को अंधा कर के देखा जाए।

ये सपने तो बिल्कुल सच्चे लगते हैं
इन सपनों को सच्चा कर के देखा जाए।

घर से निकल कर जाता हूँ मैं रोज़ कहाँ
इक दिन अपना पीछा कर के देखा जाए।
भारतभूषण पंत
About the poet

भारतभूषण पंत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from भारतभूषण पंत

  1. कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात कर - भारतभूषण पंत

    कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात करमंज़िलें कब तक मिलेंगी रहगुज़र से बात कर।

    12.5K reads
  2. एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैं - भारतभूषण पंत

    एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैंक़तरा क़तरा रोज़ पिघल जाता हूँ मैं।

    12.4K reads
  3. इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझको - भारतभूषण पंत

    इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझकोदिल धड़कता हुआ सीने में मिला था मुझ को।

    12.4K reads
  4. इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रही - भारतभूषण पंत

    इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रहीगर्द-ए-सफ़र भी पाँव की ज़ंजीर में रही।

    12.4K reads
  5. आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँ - भारतभूषण पंत

    आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँअब्र का साया हूँ लेकिन दश्त की वुसअत में हूँ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like