गायक सागर को - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

ओ सागर !
तुम गाते रहो निरन्तर !

तुम्हारा जीना
ऐसा जीना हो
कि संगीतबद्ध हो
आँखें भी गा-गाकर देखती हों

हाथ लहराते हुए ताल देते हों
पग लयबद्धता में गतिमान हों
सुर भावाकुलता से आविष्ट होकर निकलें

हवा में फैल जाए स्वर
और आप्लावित कर दे धरती-आकाश !
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like