बोझ - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

मैंने अपना दे दिया तुम्हें
सब कुछ
और मुक्त हो गया
तुमने उसे दे दिया अपना
सब कुछ
और मुक्त हो गए
उसने किसी और को दे दिया अपना
सब कुछ
और मुक्त हो गया

सबने अपनी मुक्ति के लिए ऐसा किया
सबने बोझ उतारा
अपना-अपना
सबने ख़ुद को मुक्त किया
पर यह सिर्फ़ कोशिश थी
अगले रोज़ फिर लद गए
उतने ही बोझ से
इतना कि माथे से पसीना बहा

पर एक आदमी ऐसा भी था
उफ़ तक नहीं की
अपना बोझ उठाए
सुबह से शाम तक चला
अपना बोझ उठाए घर आया
खाना खाया
चैन से सोया
बोझ उठाए ही हँसा
देर तक
दोस्तों-परिजनों के बीच

वह मुक्त रहा
बिना मुक्ति की चाह किए
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल