मुस्कुराता है हत्यारा - भरत प्रसाद

भरत प्रसादभरत प्रसाद

4 min read · 12.4K reads

हत्यारे आजकल हत्यारे नहीं लगते
हिंसक नहीं दिखते
अपराधी भी नहीं
अनपढ़ तो बिल्कुल नहीं
सिर से पाँव तक आदर्श की प्रतिमा लगते हैं हत्यारे
वे ख़ूब समझते हैं प्राणों की क़ीमत
उन्हें पता है, मौत का दर्द
इंसानियत का ऐसा कोई पाठ नहीं
जो उनकी समझ से बाहर हो

परन्तु इन्हीं के पैरों तले मर रही है पृथ्वी
इन्हीं की छायाएँ नाच रही हैं लाल धरती पर
इतिहास के पन्ने-दर-पन्ने पर
पंजों के निशान
नफ़रत फूटती है इनकी आँखों से
साहसी आँखों के ख़िलाफ़
दहकती है सीने में
तनी हुई गर्दनों की प्यास

हत्यारे कभी रोते नहीं
जल्दी हँसते भी नहीं
बस मुस्कुरा देते हैं,
अपने सपनों की सफलता पर
कभी भी, कहीं भी
किसी भी देश और किसी भी युग में
छाया की तरह होते हैं हत्यारे
हत्या से अधिक भयानक होती है
हत्यारों की मुस्कान।
भरत प्रसाद
About the poet

भरत प्रसाद

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like