बाबा नागार्जुन - भरत प्रसाद

भरत प्रसादभरत प्रसाद

7 min read · 12.4K reads

बदलती शताब्दी के,
ठीक-ठीक पहले ही
ढेरों सी जनता की
एक कलम टूट गई।

बंद हुई एक राह
सूख गया एक स्रोत
एक तना उखड़ गया
हम सबसे पहले जो
सत्ता और जनता के
बीच खड़ा रहता था।

पक्की निगाहों से
परख ली राजनीति
देख लिया सता की
शक्तिमान साजिश को,
सधे चोर संसद के
बहुत अच्छे भाषण में
कुर्सी की बदबू थी;
वादे थे बड़े-बड़े
खाली और खतरनाक
हरे-हरे घावों से
भरी हुई जनता पर
मजहब का नमक डाल
जनसेवा करते थे।

कई तरफ़ फैल गए
ऐसे ही चोरों को
जनता के पहरू ने
कविता की लाठी से
रंगे हाथ पकड़ लिया।

ढाँचों का जीवन है--
गाँवों के भारत में
ईश्वर है धनी वर्ग
भूखी जनसंख्या का
औरत को मुक्ति है;
आँचल की सीमा में
खेतिहर की सर्विस में
पैसे का पता नहीं
पढ़े-लिखे भैया का
वाह-वाह क्या कहना।

रिश्वत की रातों में
रंगदार हालचाल
इसी तरह सज्जन से
छिपे हुए कातिल जो
मरी हुई जनता का
कत्लेआम करते थे--
बाबा नागार्जुन ने
खुले-आम खड़ा किया।

वर्तमान उगता था
बाबा की खेती में
साँसों में मिला हुआ
मेहनत का संस्कार
आँखों के आगे के
दलितों को ख़ुशहाली
भीतर की पृथ्वी पर
पीड़ा का सागर था;
एक और एक और
नीचे तक गए हुए
पतले से हाथों में
कालजयी ताकत थी।

बूढ़ी शताब्दी को कंधे पर बैठाकर
दिशाहीन मोड़ों पर
बुद्धि से बचा-बचा
रचना के साहस से
पैदल ही ले जाकर
चौतरफ़ा रातों में
गाँवों की राह पकड़
अगली शताब्दी से
पहले पहुँचाना था।
भरत प्रसाद
About the poet

भरत प्रसाद

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय