सिर्फ़ यह दिन मेरा है - भारत भारद्वाज

भारत भारद्वाजभारत भारद्वाज25 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

सिर्फ़ यह एक दिन
मेरे साथ
ट्रेन पर, बस पर, रिक्शे पर
पैदल यात्रा करता रहा मेरे साथ

साथ-साथ यात्रा करता
साथ आता मेरे यहाँ तक
यह एक दिन

जब मैं सुबह से शाम तक
अपने कमरे में बन्द
अपना मनपसन्द खाना खाता हूँ
अख़बार पढ़ता हूँ
पत्रिकाएँ उलटता हूँ
फिर सोचता हूँ निश्चिन्त होकर

यही एक दिन होता है
मेरे साथ
बारिश में तूफ़ान में
बर्फ़ीले मौसम में और सर्दियों में
सिर्फ़ यह एक दिन
यात्रा करता रहता है मेरे साथ ।
भारत भारद्वाज
About the poet

भारत भारद्वाज

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like