छूते ही हो गयी देह कंचन पाषाणों की - भगवत दुबे

भगवत दुबेभगवत दुबे18 Sept 1943

4 min read · 12.4K reads

छूते ही हो गयी देह कंचन पाषाणों की
है कृतज्ञ धड़कनें हमारे पुलकित प्राणों की

खंजन नयनों के नूपुर जब तुमने खनकाए
तभी मदन के सुप्तप पखेरू ने पर फैलाए
कामनाओं में होड़ लगी फि‍र उच्चफ उड़ानों की
है कृतज्ञ धड़कनें हमारे पुलकित प्राणों की

यौवन की फि‍र उमड़ घुमड़ कर बरसीं घनी घटा
संकोचों के सभी आवरण हमने दिए हटा
स्वोत: सरकनें लगी यवनिका मदन मचानों की
है कृतज्ञ धड़कनें हमारे पुलकित प्राणों की

अधरों से अंगों पर तुमने अगणित छंद लिखे
गीत एक-दो नहीं केलिके कई प्रबन्धन लिखे
हुई निनादित मूक ॠचाएँ प्रणय-पुरोणों की
है कृतज्ञ धड़कनें हमारे पुलकित प्राणों की

कभी मत्स्यगंधा ने पायी थी सुरभित काया
रोमंचक अध्या‍य वही फि‍र तुमने दुहराया
परिमलवती हुईं कलियाँ उजड़े उद्यानों की
है कृतज्ञ धड़कनें हमारे पुलकित प्राणों की
भगवत दुबे
About the poet

भगवत दुबे

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like