साँड़ तगादों के - भगवत दुबे

भगवत दुबेभगवत दुबे18 Sept 1943

4 min read · 12.4K reads

न्याय माँगने, गाँव हमारे, जब तेहसील गये,
न्यायालय, खलिहान, खेत,
घर गहने लील गये!

लिया कर्ज़,
सम्भावनाओं की फसल गयी बोई,
फलीभूत आशा के होते, लगा रोग कोई।
साँड़ तकादों के, लठैत
खेतों में ढील गये

गिरवी रखा
अँगूठा, करने बेटी का गौना,
छोड़ पढ़ाई हरवाही करने निकला छौना।
चिन्ताओं के बोझ, सुकोमल
काँधे छील गये

उर्वर की,
भूदान यज्ञ वाली ज़मीन पड़ती,
हरियाली शहरी आँखों में, सदा रही गड़ती।
फिर कछार कांक्रीट वनों में
हो तब्दील गये

नफ़रत से
तिमिराच्छादित दिखती है गली-गली,
उच्छृंखल धर्मान्धताओं की ऐसी हवा चली।
प्रेम और सद्भावनाओं के
बुझ कन्दील गये

कभी न
छँट पाया, जीवन से विपदा का कुहरा,
राजनीति का, जिन्हें बनाया गया सदा मुहरा।
दिल्ली, लोक कला दिखलाने
भूखे भील गये
भगवत दुबे
About the poet

भगवत दुबे

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय