वो देखते जाते हैं कन अँखियों से इधर भी - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

9 min read · 12.4K reads

वो देखते जाते हैं कन अँखियों से इधर भी
चलता हुआ जादू है मोहब्बत की नज़र भी

उठने की नहीं देखिए शमशीर-ए-नज़र भी
पहले ही लचकती है कलाई भी कमर भी

फूटें मेरी आँखें जो कुछ आता हो नज़र भी
दुनिया से अलग चीज़ है फ़ुर्कत की सहर भी

साक़ी कभी मिल जाए मोहब्बत का समर भी
इन आँखों का सदक़ा कोई साग़र तो इधर भी

बे-ताब हूँ क्या चीज़ चुरा ली है नज़र ने
होने को तो दिल भी है मेरे पास जिगर भी

घर समझा हूँ जिस को कहीं तुर्बत तो नहीं है
आती हैं यहाँ शाम की सूरत में सहर भी

ख़ामोश हूँ मैं और वो कुछ पूछ रहे हैं
माथे पे शिकन भी है इनायत की नज़र भी

उस के लब-ए-रंगीं की नज़ाकत है न रंगत
ग़ुंचे भी बहुत देख लिए हैं गुल-ए-तर भी

आती है नज़र दूर ही से हुस्न की ख़ूबी
कुछ और ही होती है जवानी की नज़र भी

हटती है जो आईना से पड़ जाती है दिल पर
क्या शोख़ नज़र है कि उधर भी है इधर भी

बीमार-ए-मोहब्बत का खुदा है जो सँभल जाए
है शाम भी मख़दुश जुदाई की सहर भी

मै-ख़ान-ए-इशरत न सही कुंज-ए-गिरेबाँ
आँखों के छलकते हुए साग़र हैं इधर भी

मिल जाएँ अगर मुझ को तो मैं ख़िज्र से पूछूँ
देखी है कहीं शाम-ए-जुदाई की सहर भी

ऐ शौक़-ए-शहादत कहीं क़िस्मत न पलट जाए
बाँधी तो है तल्वार भी क़ातिल ने कमर भी

ऐ दिल तेरी आहें तो सुनीं कानों से हम ने
अब ये तू बता उस पे करेंगी ये असर भी

इक रश्‍क का पहलू तो है समझूँ कि न समझूँ
गर्दन भी है ख़म आप की नीची है नज़र भी

कुछ कान में कल आपने इरशाद किया था
मुश्‍ताक उसी बात का हूँ बार-ए-दिगर भी

सोफ़ार भी रंगीन किए हाथ भी उस ने
आया है बड़े काम मेरा ख़ून-ए-जिगर भी

छुपती है कोई बात छुपाए से सर-ए-बज़्म
उड़ते हो जो तुम हम से तो उड़ती है ख़बर भी

यूँ हिज्र में बरसों कभी लगती ही नहीं आँख
सो जाता हूं जब आ के वो कह देती हैं मगर भी

खुलता ही नहीं ‘बेख़ुद’-ए-बदनाम का कुछ हाल
कहते हैं फ़रिश्‍ता भी उसे लोग बषर भी
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

    आप हैं बे-गुनाह क्या कहनाक्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

    12.4K reads
  2. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  3. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  4. ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

    ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.4K reads
  5. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like