पछताओगे फिर हम से शरारत नहीं अच्छी - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

4 min read · 12.4K reads

पछताओगे फिर हम से शरारत नहीं अच्छी
ये शोख़-निगाही दम-ए-रूख़्सत नहीं अच्छी

सच ये है कि घर से तेरे जन्नत नहीं अच्छी
हूरों की तेरे सामने सूरत नहीं अच्छी

भूले से कहा मान भी लेते हैं किसी का
हर बात में तकरार की आदत नहीं अच्छी

क्यूँ कल की तरह वस्ल में तश्‍वीश है इतनी
तुम आज भी कह दो कि तबीअत नहीं अच्छी

जब इतनी समझ है तो क्यूं नहीं जाते
मैं भी यही कहता हूँ कि हुज्जत नहीं अच्छी

हूरों की तरफ आँख उठा कर भी न देखा
क्यूँ अब कभी कहोगे तेरी नियत नहीं अच्छी

पहुँचा है क़यामत में भी अफ़साना-ए-उल्फत
इतनी भी किसी बात की शोहरत नहीं अच्छी

हम ऐब समझते हैं हर इक अपने हुनर को
क्या कीजिए मजबूर हैं क़िस्मत नहीं अच्छी

मिल आइए देख आइए आज आप भी जा कर
‘बे-ख़ुद’ की कई रोज़ से हालत नहीं अच्छी
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

    आप हैं बे-गुनाह क्या कहनाक्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

    12.4K reads
  2. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  3. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  4. ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

    ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.4K reads
  5. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी